ओडिशा: पुरी रथ यात्रा के प्रतिभागियों को 4 बार कराना होगा कोविड-19 टेस्ट

पुरी रथ यात्रा के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कोरोना वायरस टेस्ट के चार चरणों से गुजरना होगा।

भुवनेश्वर, 19 जून। पुरी रथ यात्रा के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस यात्रा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कोरोना वायरस टेस्ट के चार चरणों से गुजरना होगा। मंदिर के सेवकों, मंदिर के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को चार चरणों में होने वाले आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। प्रतिभागियों का स्नान यात्रा से पहले, गुंडिचा यात्रा से पहले, बहुदा यात्रा से पहले और नीलाद्री बीजे के 15 दिन बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

Puri Rath Yatra

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) प्रमुख डॉ कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में कलेक्टर समर्थ वर्मा, पुरी सीडीएमओ और एमजेटीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का यात्रा से 48 घंटे पहले कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। हमारा पूरा ध्यान यात्रा से पहले इन प्रतिभागियों का टीकाकरण कराने पर रहेगा। टीकाकरण के लिए दैनिक आधार पर आपसी समन्वय के लिए SJTA,जिला प्रशासन और सीडीएमओ की ओर से एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ओडिशा के शिक्षा मंत्री का बयान, जुलाई से अगस्त में कराए जाएंगे UG और PG कोर्सेस के एग्जाम

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान विशेष चिकित्सा चौकियों की स्थापना के लिए विस्तृत सूक्ष्म योजना बनाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इनमें अतिरिक्त चिकित्सा कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। सेवादारों पर ध्यान दिया जाएगा, जो मुख्य रूप से कोविड-19 प्रतिबंधों का पालन करते हुए रथ खीचेंगे। स्नान यात्रा और रथ यात्रा के दौरान प्रतिभागियों के बीच पर्याप्त संख्या में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जाएगा। अनुष्ठान के संचालन के दौरान क्या करें और क्या न करें के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए छत्तीसा निजोग सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+