Pak Intelligence से संवेदनशील सूचनाएं शेयर करने के आरोप, तीन लोग गिरफ्तार

ओडिशा में पाक की खुफिया एजेंसियों के साथ सिम कार्ड और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जैसी संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Pak Intelligence

Pak Intelligence के साथ संवेदनशील सूचनाएं शेयर करने के आरोप में ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी कुछ पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (पीआईओ) और आईएसआई एजेंटों सहित राष्ट्र-विरोधी तत्व हैं।

रविवार को सामने आए इस मामले में धोखाधड़ी से बड़ी संख्या में सिम कार्ड खरीदने और कुछ अपराधियों के साथ वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बयान में कहा, गिरफ्तार किए गए लोग धोखाधड़ी से दूसरे के नाम पर बड़ी संख्या में सिम खरीद रहे थे और पाकिस्तान और भारत में कुछ पीआईओ और आईएसआई एजेंटों सहित विभिन्न ग्राहकों को ओटीपी बेच रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सूचनाओं के बदले में, उन्हें भारत में स्थित कुछ पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग महिला पीआईओ एजेंट के साथ भी संपर्क में थे। इस महिला को पिछले साल एक आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और राजस्थान में हनी-ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया गया था।"

पाक इंटेलीजेंस के साथ सूचना शेयर करने पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, "खुफिया इनपुट के आधार पर ओडिशा एसटीएफ ने नयागढ़ और जाजपुर जिले के तीन आरोपियों को पकड़ा और उनकी पहचान आईटीआई शिक्षक पठानिसमंत लेंका (35) के रूप में हुई है। एसटीएफ के अनुसार, दो और लोगों के नाम सरोज कुमार नायक, (26) और सौम्या पटनायक (19) है।

छापे के दौरान, उनके कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 47 पूर्व-सक्रिय सिम कार्ड, 61 एटीएम कार्ड, 23 सिम कवर और लैपटॉप जैसी विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

ओटीपी का इस्तेमाल व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया और अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर अलग-अलग अकाउंट और चैनल बनाने के लिए किया जाता था। इनका उपयोग ईमेल अकाउंट खोलने में भी किया जाता है।

Recommended Video

    'बजरंग दल वाले ISI के हैं जासूस' बयान से मचा सियासी घमासान

    लोग सोच सकते हैं कि अकाउंट भारतीय के हैं, लेकिन वास्तव में इन्हें पाकिस्तान से संचालित किया जाता है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की भारत-विरोधी गतिविधियों जैसे जासूसी, आतंकवादियों के साथ संचार, कट्टरपंथ, भारत विरोधी प्रचार चलाने, सोशल मीडिया पर भारत-विरोधी / विभाजनकारी भावनाओं को हवा देने, सेक्सटॉर्शन, हनी-ट्रैपिंग आदि के लिए किया जाता है।

    खाते पंजीकृत हैं और भारतीय मोबाइल नंबरों से जुड़े हैं, ऐसे में लोग इसे भरोसेमंद भी मान लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर खोले गए खातों का इस्तेमाल आतंकियों, भारत विरोधी तत्वों आदि को सामान सप्लाई करने के लिए भी किया जाता है। इनके अलावा ये सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए अकाउंट्स बेचने का काम भी करते थे जिनका इस्तेमाल विभिन्न अपराधों में किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+