ओडिशा: कोरोना का प्रबंधन करने के मामले में देश के नंबर 1 सीएम बने नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कोविड-19 प्रबंधन करने में भारत के नंबर 1 सीएम के रूप में स्थान दिया गया है।

भुवनेश्वर, 18 अगस्त। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कोविड-19 प्रबंधन करने में भारत के नंबर 1 सीएम के रूप में स्थान दिया गया है। इंडिया टुडे द्वारा अगस्त 2021 में किए गए मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार कोरोना वायरस का प्रबंधन करने में सीएम पटनायक पहले, जबकि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Naveen Patnaik

कोरोना का प्रबंधन करने के लिए नीति आयोग सहित विभिन्न हलकों ने सीएम पटनायक की प्रशंसा की है। इस साल जून में, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने COVID-19 स्थिति प्रबंधन के लिए ओडिशा के मलकानगिरी जिले की प्रशंसा की थी।

यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा जेईई मेन 2021 का एडमिट कार्ड, इस बार कोरोना के चलते कई नए नियम

बता दें कि अब तक ओडिशा में कोरोना वायरस के 9,96,153 मामले सामने आए हैं जो देश के कुल कोरोना मामलों का 3.09% है। इनमें से 8,608 मामले सक्रिय हैं जबकि 9,80,471 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं राज्य का रिकवरी रेट देश के कुल रिकवरी रेट का 3.12% है। राज्य में कोरोना के कारण 7,021 लोगों ने अपनी जान गवां दी जबकि 53 लोगों की मौत का कारण कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+