Odisha Mo Seva Kendra : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया सेंटर का शुभारंभ, जानिए होने वाले फायदे

ओडिशा के मो सेवा केंद्र की मदद से नागरिकों को बेहतर ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराने की कवायद की गई है। राजधानी भुवनेश्वर में अपनी तरह के पहले केंद्र की शुरुआत की गई है।

odisha govt

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजधानी भुवनेश्वर में Mo Seva Kendra का उद्घाटन किया। 'मो सेवा केंद्र' शहरी एकीकृत सेवा मंच है। नवनिर्मित एकीकृत लोक सेवा केंद्र (IPSC) में आयोजित समारोह में शुरू की हई Mo Seva Kendra पर नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी।

22 अलग-अलग सेवाओं का लाभ

एक रिपोर्ट के मुताबिक Mo Seva Kendra ओडिशा के शहरी क्षेत्र में अपनी तरह का पहला वन स्टॉप सेंटर जैसा है। इस केंद्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, राशन कार्ड, अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, OSRTC बस टिकट बुकिंग, कर भुगतान, श्रमिक कार्ड आवेदन जमा करने और मधु बाबू पेंशन योजना से संबंधित सहायता सहित 22 अलग-अलग सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। आधार से जुड़ी सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

स्मार्ट सिटी और नगर निगम की सेवाएं

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, Bhubaneswar Smart City Limited (बीएससीएल) और Bhubaneswar Municipal Corporation (बीएमसी) की तरफ से अभी तक कई प्रमुख सुविधाएं स्थापित नहीं की गई हैं। हालांकि, बीएससीएल के एक अधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि केंद्र में सभी सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हो जाएं।

Recommended Video

    Odisha Zila Parishad Election: जिला परिषद चुनावों में BJD को शानदार कामयाबी | वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट के मुताबिक बिल भुगतान केंद्र, डिस्पेंसरी, क्रेच, सामुदायिक समूह स्थान, वार्ड हाउस, बहुउद्देशीय हॉल, पुस्तकालय और वाचनालय और स्किलिंग सेंटर का निर्माण अभी बाकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+