ओडिशा: अस्पतालों में बेड की संख्या की जानकारी अब मिलेगी वाट्सऐप पर, सीएम ने नंबर भी जारी किया

भुवनेश्वर, मई 29। ओडिशा में कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या की जानकारी वाट्सऐप के जरिए मिल जाया करेगी। राज्य सरकार ने वाट्सऐप कोविड 19 हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। राज्य सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसकी शुरुआत की है। IRTS सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वाट्सऐप चैट हेल्प डेस्क एक गेम चेंजर साबित हो सकता है, इसे पहले से ही नागरिकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Naveen patnaik

मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले साल सही जानकारी प्राप्त करने के लिए एक मंच के रूप में इसका अच्छी तरह से उपयोग किया गया है और अब जैसे-जैसे हम टीकाकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, यह सरकार के लिए नागरिकों को समय पर और सत्यापित जानकारी देने के लिए संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि हम व्हाट्सएप को धन्यवाद देते हैं कि उसने ओडिशा राज्य को कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में निरंतर समर्थन देने के लिए हमें अत्याधुनिक नागरिक केंद्रित तकनीकें प्रदान की हैं।

इस सेवा के जरिए लोग अब कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, ऑक्सीजन सहायता और टीकाकरण रिपोर्ट डाउनलोड करने के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। राज्य सरकार ने वाट्सऐप नंबर भी जारी किया है। ये नंबर है 9337929000

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+