ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के लिए देशभर से फंड इकट्ठा करेगी राज्य सरकार, योजना पर चल रहा है काम
भुवनेश्वर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए बीजेपी ने जिस तरह से फंड इकट्ठा करने की शुरुआत की है, ठीक उसी तरह ओडिशा की सरकार भी पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के लिए फंड इकट्ठ करने का अभियान शुरू करने वाली है। जगन्नाथ मंदिर के लिए बीजू जनता दल सरकार पूरे देश में प्रमुख रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर दान पेटियां लगाने की योजना पर काम कर रही है। इन दान पेटियों में देशभर से श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर के लिए फंड दे सकेंगे।

राज्य के कई मंदिरों का सौंदर्यीकरण करवा रहे हैं मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि वर्तमान में जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना पर 3200 करोड़ रुपए का खर्च आना है। हाल ही में ये मंदिर बीजेपी और बीजेडी के बीच राजनीतिक का केंद्र भी बना था। आपको बता दें कि नवीन पटनायक राज्य के कई मंदिरों के सौंदर्यीकरण अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें भुवनेश्वर में भगवान लिंगराज का शिव मंदिर और संबलपुर जिले में देवी समलेश्वरी देवी की मंदिर भी शामिल है।
जगन्नाथ मंदिर के लिए 1237 करोड़ रुपए किए थे आवंटित
जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ओडिशा सरकार ने लगभग 1237 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जिसके तहत मंदिर के चारों ओर 75 मीटर के क्षेत्र को दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करने के लिए एक विरासत गलियारे में बदल दिया जाएगा। मंदिर के गलियारे के काम को पूरा करने के लिए पिछले महीने राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करते हुए, पटनायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ ओडिया समुदाय की सबसे बड़ी पहचान हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications