ओडिशा सरकार औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए बनाएगी हॉस्टल

भुवनेश्वर, 11 सितम्बर। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले औद्योगिक श्रमिकों के लिए छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है। इन छात्रावासों का निर्माण चरणों में किया जाएगा। श्रमिकों को सभी सुविधाओं के साथ छात्रावास सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Worker

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हेमंत शर्मा ने शुक्रवार को सीआईआई-ओडिशा चैप्टर द्वारा आयोजित द्वितीय ईस्ट इंडिया समिट 2022 को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। शर्मा ने कहा राज्य के विभिन्न हिस्सों में छात्रावासों की स्थापना आईडीसीओ द्वारा की जाएगी।

विभाग के प्रधान सचिव ने बताया "मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 12 औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक छात्रावास बनाए जाएंगे। जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा, कटक, अंगुल, ढेंकनाल, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों की भी मांग है। उन्हें अगले चरणों में लिया जाएगा।ठ उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास को आर्थिक गतिविधियों और शासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+