ओडिशा: कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि देगी राज्य सरकार, इनको मिलेगा फायदा

भुवनेश्वर, अप्रैल 30। ओडिशा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे संविदा, आउटसोर्स और स्वयंसेवकों के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

Odisha

कोविड-19 ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहन राशि

नवीन पटनायक सरकार ने फैसला किया है कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत काम करने वाले सभी संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसमें वो कर्मचारी शामिल होंगे जिन्होंने अप्रैल से जुलाई 2021 के बीच कोविड-19 ड्यूटी और कोविड टीकाकरण में कार्यरत थे। ये प्रोत्साहन राशि ECRP फंड के तहत दिया जाएगा, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा NHM में समर्थित है। इसके अलावा राज्य को 2020 में बजट स्कीम के तहत आवंटित फंड के द्वारा इसका भुगतान किया जाएगा।

हर महीने 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि

बताया जा रहा है कि हर आशा कार्यकर्ता को, अप्रैल से जुलाई तक की अवधि के लिए प्रति माह 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इन्हें कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित निगरानी, अनुबंध, रोकथाम उपायों और लाभार्थियों को जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये ये राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+