ओडिशा में 30 जून को न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन लॉन्च करेगी राज्य सरकार, 8 लाख बच्चे होंगे लाभान्वित

भुवनेश्वर, जून 25। ओडिशा सरकार 30 जून को यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन लॉन्च करेगी। राज्य के एडिशनल मुख्य सचिव पीके महापात्र ने जिला और नगरपालिका अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि नियमित टीकाकरण में न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन की शुरुआत से राज्य में सालाना लगभग 8 लाख छोटे बच्चों को लाभ होगा और राज्य में बच्चों में निमोनिया और मेनिन्जाइटिस के कारण रोगों की संख्या और मृत्यु दर के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।

Vaccination

पत्र में बताया गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, 30 जून 2021 को राज्य स्तर पर वर्चुअल मोड के माध्यम से यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन को लॉन्च करेंगे। साथ ही कहा कि नियमित टीकाकरण में पीसीवी की शुरुआत के बाद ये हमारे राज्य में सालाना लगभग 8 लाख छोटे बच्चों को लाभान्वित करेगा और इससे राज्य में बच्चों में निमोनिया और मेनिन्जाइटिस के कारण रोगों की संख्या और मृत्यु दर के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए राज्य सरकार की तरफ से लॉन्चिंग के बाद फिर इसे जिला स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें कि 28 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने देश में हर साल न्यूमोकोकल बीमारियों से 5 साल से कम उम्र के लगभग 67,800 बाल मृत्यु दर को रोकने के लिए भारत के पहले न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन का उद्घाटन किया था। वैक्सीन को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+