उड़ीसा सरकार ने कोरोना से मारे गए पत्रकारों के परिवारों को दी आर्थिक सहायता

भुवनेश्वर, 29 मई। उड़ीसा सरकार ने कोविड-19 की चपेट में आकर मरने वाले पत्रकारों के परिवारों के लिए सहायता राशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद राज्य के सूचना और जनसम्पर्क विभाग ने पत्कार राहत कोष से 55.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी कर चुका है।

Navin Patnaik

जारी राशि में से 15-15 लाख रुपये तीन पत्रकारों को परिवारों को दिया गया है जिनकी कोविड-19 से मौत हो गई थी। इनमें मंथन समाचार पत्र के अशोक कुमार साहू, उड़ीसा भास्कर के धीरेंद्र राउत और ईपीए वीकली के प्रतिनिधि सोलोमन साहू शामिल हैं।

3 पत्रकारों के परिवारों को 15-15 लाख
इसके पहले राज्य सरकार 6 पत्रकारों के परिवारों को 15 लाख की सहायता राशि वितरित की थी जिनकी कोविड-19 से मौत हो गई थी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने फ्रीलांस पत्रकार अम्बिका कानूनगो के लिए 2 लाख की सहायता राशि और राजेंद्र मोहंती को 50,000 की राशि इलाज इलाज के लिए दी गई है।

नितिदिन के पत्रकार राधानाथ महापात्रा और प्रतिदिन के प्रवत दास को 4-4 लाख की राशि प्रदान की गई है।

उड़ीसा की सरकार ने कोविड-19 से पत्रकारों की मौत पर उनके परिवार को 15 लाख रुपये और अन्य किसी वजह से मौत पर 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+