पर्यटन क्षेत्र को आत्मनिर्भर और लचीला बनाना ओडिशा सरकार का लक्ष्य- सीएम पटनायक
फिक्की और ओडिशा पर्यटन द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोलते हुए सीएम पटनायक ने कहा कि ओडिशा के पर्यटन क्षेत्र को आत्मनिर्भर और लचीला बनाना हमारा लक्ष्य है।
भुवनेश्वर, 29 सितंबर। फिक्की और ओडिशा पर्यटन द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोलते हुए सीएम पटनायक ने कहा कि महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमने पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हितधारकों द्वारा दिखाई गई ताकत और लचीलेपन को देखा। बता दें कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 'समावेशी विकास-प्रतिविंब और आगे के रास्ते के लिए पर्यटन' नाम से एक वेबिनार आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने संदेश में एक आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और समुदाय संचालित पर्यटन क्षेत्र की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सीएम ने कहा कि ओडिशा विशिष्ट पर्यटन अनुभवों का एक अप्रयुक्त भंडार प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा पर्यटन राज्य के पर्यटन क्षेत्र के एकीकृत विकास की दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के दौरे पर सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- आपको ऐसा मुख्यमंत्री देंगे कि पूरे पंजाब को गर्व होगा
हमारी कोशिश इसे आत्मनिर्भर बनाने और इसमें व्यापक आर्थिक सुधार की है। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही ने सामुदायिक भागीदारी और हस्तशिल्प जैसे स्थायी मूल्य वर्धित उद्यमों को शामिल करने और प्रामाणिक ओडिया व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में चिन्हित प्राथमिकता वाले स्थलों की एकीकृत मास्टर प्लानिंग के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास पर किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा पर्यटन और खेल में अग्रणी है। राज्य को छठे इंडिया रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवार्ड्स में 'द बेस्ट फ्यूचर फॉरवर्ड स्टेट' के लिए सिल्वर अवार्ड भी मिला।












Click it and Unblock the Notifications