ओडिशा सीएम बोले- आपदाओं से निपटने को बढ़ाना होगा लोगों का सहयोग

भुवनेश्वर, 24 जून: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि राज्य में आपदाओं से निपटने के सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें आम लोगों को भी इस ओर ज्यादा जागरुक करना होगा और उनको साथ जोड़ना होगा। राज्य स्तरीय प्राकृतिक आपदा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने ये बात कही।

community participation in disaster management

सीएम पटनायक ने कहा कि ओडिशा की आपदा प्रबंधन नीति का आदर्श वाक्य 'हर जीवन अनमोल है' केवल सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ही हासिल जा सकता है। विभिन्न विभागों के तालमेल से प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और प्राकृतिक आपदा को एक विषय के तौर पर स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। ताकि सभी नागरिकों को आपदा से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने राज्य के सीनियर अधिकारियों से प्राकृतिक आपदा संभावित क्षेत्रों में इस मॉडल को लागू करने को कहा है।

नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा देश के सबसे अधिक आपदा प्रभावित राज्यों में है। राज्य के लोग नियमति तौर पर कई तरह की आपदाओं जैसे बाढ़, चक्रवात, सूखा आदि का सामना करते हैं। राज्य ने हाल ही में अम्फान और यास तूफान का सामना किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी हमें ऐसी आपदाओं के लिए खुद को तैयार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+