ओडिशा: नुआपाड़ा जिले में आएगी हरित क्रांती, मुख्यमंत्री ने 2000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात
ओडिशा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के नुआपाड़ा जिले में 2337.15 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसमें लोअर इंद्रा सिंचाई परियोजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ जिले के कोम्ना खारियार ब्लॉकों और बालांगिर जिले के बंगोमुंडा, मुरिबहाल और टिटलागढ़ ब्लॉक के करीब 1.80 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

नुआपाड़ा के इन जिलों में पहुंचेगा पानी
इस दौरान नवीन पटनायक ने 220 करोड़ रुपये की मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजना इस साल के आखिर तक पूरी हो जाएगी। इस परियोजना से जिले के कोम्ना, सिनापाली और बोडेन ब्लॉकों के तहत लगभग 18,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की जा सकेगी। इसके अलावा लोअर इंद्रा सिंचाई परियोजना के तहत 7500 एकड़ भूमि को सिंचित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के से ना केवल किसानों को पानी मिलेगा बल्कि सूखाग्रस्त नुआपाड़ा जिले में हरित क्रांति आएगी।
नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार ने पिछले 10 साल के अंदर नुआपाड़ा जिले की सिंचाई क्षमता को 54% तक बढ़ाया है। साथ ही 1.5 लाख एकड़ कृषि भूमि को अब बहु-फसलों को बढ़ावा देने और धान, कपास और मक्का की उपज बढ़ाने के लिए सिंचाई लाभ प्राप्त हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications