ओडिशा: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक्शन में सीएम, 750 नए चिकित्सा अधिकारियों की हुई नियुक्ति

भुवनेश्वर, 4 जून: पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जहां दूसरी लहर आते ही अस्पतालों में बेड फूल गए। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों और मेडिकल उपकरणों की भारी कमी देखने को मिली। जिसको देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को चिकित्सा अधिकारी के रूप में 750 डॉक्टरों की नियुक्ति को मंजूरी दी। साथ ही इन सभी नए चिकित्सा अधिकारियों के पास नियुक्त पत्र भेज दिया गया है। जिसका इस्तेमाल वो कार्यभार ग्रहण करने आने पर पास की तरह कर सकते हैं।

odisghha

राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। एनआईसी भुवनेश्वर में आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से शामिल होने का स्थान तय किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने सभी 750 नए चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति की बधाई दी।

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में, ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत चिकित्सा अधिकारी के रूप में 786 डॉक्टरों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। जिसके तहत राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+