ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार की नई पहल, 133 हाई स्कूलों का करेगी कायाकल्प

भुवनेश्वर, 1 जून: ओडिशा की नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार ने स्कूलों की हालत सुधारने के लिए नई पहल की है। सरकार 5-टी इनिसिएटिव के तहत 133 सरकारी हाई स्कूलों का कायाकल्प करेगी। इसमें गंजम जिले के 22 आदर्श विद्यालय भी शामिल हैं। इस पहल के तहत स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस पर काम शुरू भी हो चुका है।

Odisha 133 govt run high schools get modern facilities under the project of 5T initiative

गंजम के जिला कलेक्टर विजय अमृता कुलंगे ने बताया है कि जिले के 22 ब्लॉकों में इस पहल के तहत चुने गए स्कूलों में बदलाव का काम शुरू हो चुका है। हम इसे 15 अगस्त से पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इनमें से प्रत्येक स्कूल में बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस योजना में स्कूलों के बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में सुधार करेगा। प्रत्येक चयनित स्कूल में विश्व स्तरीय इंटरैक्टिव और स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी-कम रीडिंग रूम और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके साथ-साथ स्कूलों में शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय के साथ-साथ बच्चों के लिए बेहतर खेल के मैदान बनाने की भी योजना है।

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक शिंदे दत्तात्रेय भाऊसाहेब ने कहा है कि सरकार ने कार्यक्रम के तहत 133 स्कूलों को कवर करने का लक्ष्य रखा है। कोशिश की जा रही है कि संख्या बढ़ाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+