'ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट' 17 अक्टूबर को हैदराबाद में होगी आयोजित, राज्य की तैयारी पूरी
भुवनेश्वर, 04 अक्टूबर। ओडिशा 17 अक्टूबर को होने वाली 'ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट' के लिए पूरी तरह तैयार है। ये मीट फिक्की के समर्थन में आयोजित की जा रही है। इसके बाद ओडिशा में मेक-इन-ओडिशा कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण का आयोजन यहां 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जा रहा है।

फिक्की के समर्थन से 'ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट' आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसमें सीएम नवीन पटनायक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और ओडिशा में व्यापार के अवसरों पर चर्चा करने के लिए शीर्ष उद्योगपतियों से मिलेंगे। पटनायक मीट में इंवेस्टर्स और उद्योगपतियों से आमने-सामने बात करेंगे। वह 17 अक्टूबर को शीर्ष उद्योगपतियों, निवेशकों, व्यापारिक नेताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राज्य का मार्की बिजनेस कॉन्क्लेव का तीसरे संस्करण 'मेक इन ओडिशा' के तहत 30 नवंबर से 4 दिसंबर आयोजित होगा।
ओडिशा पहले ही मुंबई में रोड शो आयोजित कर चुका है, जिसमें आईटी, मेटल डाउनस्ट्रीम, नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन, प्लास्टिक और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश आमंत्रित किया गया है। इससे पहले 2016 और 2018 में इंवेस्टर्स मीट आयोजित की गई थी। इससे 2016 में ओडिशा को 30 बिलियन अमरीकी डालर और 2018 में 50 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक के प्रस्ताव निवेश के लिए मिले थे।
अधिकारियों ने कहा कि मेक-इन-ओडिशा कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण का आयोजन यहां 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक होना है, जिसका उद्देश्य राज्य के विनिर्माण कौशल और सभी क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का प्रदर्शन करना है। इसके लिए दुबई, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के बाद मेगा इवेंट के लिए हैदराबाद अगला स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications