ओडिशा को शहरी विकास मंत्रालय से मिला 'PMAY-U 2021' पुरस्कार
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार ने विशेष श्रेणी के तहत 'राज्य द्वारा सर्वश्रेष्ठ नीतिगत पहल' के लिए ओडिशा को प्रतिष्ठित PMAY-U अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया है। यह अवॉर्ड आज गुजरात के राजकोट में आयोजित 3 दिवसीय 'इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव' के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री एमओएचयूए हरदीप सिंह पुरी द्वारा प्रदान किया गया है।

ओडिशा सरकार की ओर से पुरस्कार को निदेशक नगर प्रशासन और मिशन निदेशक, जग मिशन, संग्रामजीत नायक के साथ मिशन निदेशक, ओडिशा शहरी आवास मिशन-आवास, देबाशीष सिंह ने प्राप्त किया। बता दें कि ओडिशा सरकार की तरफ से जगा मिशन के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को आवास प्रदान किया जाता है।
भारत सरकार ने ओडिशा को एक ऐसे राज्य के रूप में मान्यता दी है जिसने भूमिहीन शहरी गरीबों के लिए समाधान बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सरकार की तरफ से उन्हें अपनी प्रमुख पहल जग मिशन के तहत कार्यकाल की सुरक्षा प्रदान की है, जिसने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास सहायता में लाभार्थियों की मदद की है। वहीं, राजकोट में आयोजित हुए कार्यक्रम में भारत सरकार की तरफ से ओडिशा सरकार द्वारा संचालित जगा मिशन योजना की तारीफ भी की गई।
आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा लाइववेबल हैबिटेट मिशन (OLHM) कहे जाने वाले जगा मिशन के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड के कांस्य पुरस्कार से पुस्कृत किया गया था। जो कि झुग्गी भूमि से सबंधित मिशन है, जिसमे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाखों शहरी-गरीब लोगों के लाभ के लिए कार्य किया जाता है। ये पुरस्कार ब्रिटेन की संस्था वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा दिया गया था।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 30 जून 2022 तक दर्ज सभी केस होंगे वापस












Click it and Unblock the Notifications