ओडिशा: पुरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्ताव से होटल कारोबारी खुश, CM का जताया आभार

भुवनेश्वर। International Airport in Puri धर्मनगरी पुरी में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर ना सिर्फ राज्य सरकार काफी उत्साहित है बल्कि होटल और रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा ने भी इस प्रोजेक्ट पर काफी खुशी जाहिर की है। होटल और रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। होटल कारोबारियों का मानना है कि पुरी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से ये शहर विदेशियों के लिए ओडिशा का प्रवेश द्वार होगा। आपको बता दें कि भुवनेश्वर में मौजूद बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार करने की बजाए पुरी में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र के सामने रखा है।

Puri

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की नवीन पटनायक की तारीफ

पुरी में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण से ना सिर्फ विदेशों में रहने वाले बड़ी संख्या में हिंदुओं को आकर्षित करेगा, बल्कि भारत में भी श्रद्धालुओं को पुरी के लिए सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। इस कदम का स्वागत करते हुए, HRAO के अध्यक्ष जेके मोहंती ने कहा कि पुरी को न केवल तीर्थयात्रियों के लिए, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की दृष्टि पूर्वी भारत में एक प्रमुख गंतव्य के रूप में समुद्र तट शहर को विकसित करने के लिए एक मास्टर स्ट्रोक है।

देश के विभिन्न हिस्सों से सीधा जुड़ेगा ओडिशा- HRAO

HRAO के अध्यक्ष जेके मोहंती ने कहा है कि पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा पूरी दुनिया में फेमस है। दुनिया भर से श्रद्धालु पुरी में आते हैं। यहां एयरपोर्ट का निर्माण हो जाने से ओडिशा को देश के विभिन्न हिस्सों से सीधा जोड़ा जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+