Hockey World Cup Odisha में आयोजित होना राउरकेला के लिए बूस्टर, खेलों को मिलेगा बढ़ावा
ओडिशा में हॉकी विश्वकप 2023 का सफल आयोजन खेलों को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं को शानदार मंच मुहैया कराएगा।

Hockey World Cup Odisha में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम कितना शानदार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम दर्शक क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ा है। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 की सह-मेजबानी के बाद ये स्टेडियम राउरकेला को नेशनल प्लेटफॉर्म पर ला सकता है। इस शहर में देश का प्रमुख खेल हब में से एक बनने की पूरी क्षमता है।
13 जनवरी से 19 जनवरी के बीच स्टेडियम में अधिकांश दिनों में कम से कम चार मैच आयोजित हुए। मेजबानी में चुनौती इसलिए भी मिली क्योंकि भारत के खेलने पर तो भीड़ उमड़ी ही, टीम इंडिया के न खेलने के बावजूद भारी भीड़ उमड़ी। स्टेडियम ने उन लोगों को गलत साबित कर दिया- जिन्होंने खेल के बुनियादी ढांचे की स्थापना पर बड़े निवेश के पीछे सवाल उठाया था। विश्व कप से हॉकी बिरादरी को एक नया विश्वास मिला है।
राउरकेला अब नेतृत्व कर सकता है। खेल को फिर से लोकप्रियता दिलाने में भी मदद कर सकता है। विश्व कप के दौरान बिरसा मुंडा स्टेडियम में कुल 20 मैचों का आयोजन हुआ। वरिष्ठ हॉकी कोच कालू चरण चौधरी ने कहा कि भारत के मैचों के दौरान, 20,000 की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा हुआ होता था। इससे शहर के निवासियों के बीच खेल के प्रति दीवानगी का संकेत मिला।
चौधरी ने दावा किया कि हॉकी की लोकप्रियता को फिर से हासिल करने के लिए यह महत्वपूर्ण आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। सफल आयोजन के बाद ओडिशा सरकार और एफआईएच ने मार्च में स्टेडियम में भारत, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया को शामिल करते हुए हॉकी प्रो लीग मैचों का आयोजन करने का फैसला किया है।
बिरसा मुंडा स्टेडियम रिकॉर्ड 15 महीने में बनकर तैयार हो गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक तौर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े बैठने वाले हॉकी स्टेडियम के रूप में मान्यता मिलने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी खुशी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications