स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष ने अरबपति टिम ड्रेपर से की मुलाकात, अहम मुद्दों पर चर्चा

अरबपति टिम ड्रेपर और स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार राय ने सोमवार को कटक में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने राज्य में निवेश, उद्योग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ओडिशा में 'ड्रेपर स्टार्टअप हाउस' स्थापित करने की संभावना पर भी चर्चा की। बिटकॉइन अरबपति निवेशक टिम स्टार्टअप्स को भी बड़े पैमाने पर समर्थन देते हैं।
बैठक के दौरान उन्होंने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा ड्रेपर की टीम और स्टार्टअप ओडिशा के बीच इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसके तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात पर ओंकार राय ने कहा कि ओडिशा में स्टार्टअप इकोसिस्टम पारंपरिक और आधुनिक दोनों क्षेत्रों की ताकत का फायदा उठाते हुए बढ़ रहा है। स्टार्टअप रैंकिंग 2021 के अनुसार ओडिशा को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में भी स्थान दिया गया। स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लिए उन्होंने ड्रेपर स्टार्टअप हाउस की स्थापना को लेकर चर्चा की।
राय ने कहा कि स्टार्टअप ओडिशा ने हाल के दिनों में छात्रों के बीच जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप ओडिशा यात्रा, स्टार्टअप एक्सप्रेस जैसी कई पहल की हैं। ओडिशा सरकार ने ओ-हब भी विकसित किया है, जो एक इनक्यूबेशन सेंटर है, जो भुवनेश्वर में 3.8 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैला है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में एक 'ड्रेपर स्टार्टअप हाउस' पहले ही स्थापित किया जा चुका है और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में भुवनेश्वर की क्षमता के साथ अगला डेस्टिनेशन ओडिशा की राजधानी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications