ओडिशा की इन जेलों में लॉन्च की गई ई-मुलाकात सुविधा
ओडिशा सरकार ने आज पायलट प्रोजेक्ट के दौर पर भुवनेश्वर जेल और कटक की चौद्वार जेल में ऑनलाइन मुलाकात की सुविधा शुरू की।
भुवनेश्वर, 27 जुलाई। ओडिशा सरकार ने आज पायलट प्रोजेक्ट के दौर पर भुवनेश्वर जेल और कटक की चौद्वार जेल में ऑनलाइन मुलाकात की सुविधा शुरू की। जेल निदेशालय ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर जेल में इसकी शुरुआत के दिन छह लोगों ने ऑनलाइन मुलाकात सुविधा का लाभ उठाया। बयान में कहा गया है कि 15 अगस्त, 2021 से सभी जिला जेलों और सर्कल जेलों में ई-मुलाकात सुविधा शुरू की जाएगी। इसके बाद यह सुविधा उप-जेलों तक बढ़ा दी जाएगी। प्रत्येक जेल को इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से एक लैपटॉप प्रदान किया गया है।

ई मुलाकात के लिए पंजीकरण के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना आवश्यक है
. गूगल क्रोम या किसी अन्य सर्च इंजन या ब्राउजर पर जाएं।
. सर्च बॉक्स में NPIP टाइप करें।
. New visit registration पर क्लिक करें
. दिए गए बॉक्स में विजिटर और उन व्यक्तियों का विवरण भरें जिनसे आप मिलना चाहते हैं। वीडियो/वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग मोड का चयन करें।
. कैप्चा दर्ज करने के बाद विवरण जमा करें।
. पंजीकरण के समय प्रदान किए गए मोबाइल और ईमेल में प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
. अपना इनबॉक्स चेक करें और VisRN नंबर नोट करें
यह भी पढ़ें: आपातकालीन योजना के तहत स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे पर 862 करोड़ रुपये खर्च करेगी ओडिशा सरकार
. अपना ईमेल चेक करें। आपको अपने ईमेल आईडी पर जेल की ईमेल आईडी से ई-मुलाकात के लिए समय और तारीख मिलेगी।
. मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और a. VisRN नंबर, b. रूम की और c. OTP दर्ज करें जो आपके मेल बॉक्स में आएगा।
. जॉइन मीटिंग पर क्लिक करें और माइक्रोफोन और कैमरे को फंगश्नल मोड पर रखें।












Click it and Unblock the Notifications