आपातकालीन योजना के तहत स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे पर 862 करोड़ रुपये खर्च करेगी ओडिशा सरकार

कोरोना महामारी की तीसरी लहर से पहले ओडिशा सरकार ने आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज (ईसीआरपी) के तहत राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को उच्च स्तर का करने की योजना बनाई है।

भुवनेश्वर, 26 जुलाई। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से पहले ओडिशा सरकार ने आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज (ईसीआरपी) के तहत राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को उच्च स्तर का करने की योजना बनाई है। केंद्र द्वारा घोषित दूसरे चरण के आपातकालीन पैकेज का उद्देश्य डायग्नोस्टिक्स, टेलीमेडिसिन हब, गंभीर रोगियों के परिवहन, कोविड देखभाल केंद्रों की स्थापना और बाल चिकित्सा आईसीयू और ऑक्सीजन की आपूर्ति को मजबूत करना है।

naveen patnaik

60:40 फंडिंग पैटर्न के अनुपात में 23,123 करोड़ रुपये के पैकेज में से ओडिशा 861.96 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिसमें 517.18 करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा और 344.78 करोड़ रुपये का राज्य हिस्सा शामिल है। हाल ही में हुए एक उच्च स्तरीय बैठक में सरकार इस पैकेज के माध्यम से हर जिले में कम से कम एक आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला स्थापित करने, सभी जिला मुख्यालय अस्पतालों में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के साथ लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन गैस की स्थापना और मौजूदा आईसीयू में अतिरिक्त बेडों को बढ़ाने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा: बीजेडी ने बीजेपी पर लगाया संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप, कहा- इनका सम्मान करें

चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्री-फैब्रिकेशन स्ट्रक्चर वाले बीस बेड के कोविड केयर सेंटर और चुनिंदा पीएचसी में छह बेड के सेंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मुख्यालय के अस्पतालों को दो उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस (एएलएस) प्रदान की जाएंगी, जबकि सब डिवीजनल अस्पतालों और प्रत्येक ब्लॉक को एक एक एएलएस मिलेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) पीके महापात्र ने कहा कि 20 से 30 बेडों की क्षमता वाले ऑक्सीजन समर्थित बाल चिकित्सा वार्ड के साथ चयनित डीएचएच में बाल चिकित्सा आईसीयू स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि केंद्र ने आठ आवश्यक दवाओं की बफर स्टॉकिंग के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है, इसलिए चिकित्सा निगम ने पहले ही बफर स्टॉकिंग के लिए आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+