ओडिशा: भुवनेश्वर में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का डोरस्टेप कोरोना टीकाकरण शुरू
भुवनेश्वर, मई 31: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का डोरस्टेप कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया है। यानी की अब घर-घर जाकर टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में तीन क्षेत्रों में आने वाले छह अपार्टमेंट में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है।

45 वर्ष से अधिक आयु के किरायेदारों को पहले और दूसरे दोनों खुराक दी जा रही है। इससे पहले रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने घर-घर जाकर टीकाकरण का अनुरोध किया था। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने प्रत्येक अपार्टमेंट से 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
शहरी स्थानीय निकाय के मुताबिक बीएमसी 45 साल से ऊपर के नागरिकों के परेशानी मुक्त टीकाकरण के लिए आरडब्ल्यूए तक पहुंच रही है। आज छह अपार्टमेंटों में अभियान चल रहा है, जिसमें झारपाड़ा में बालाजी अपार्टमेंट, शहीद नगर में बीएमसी भवानी एन्क्लेव और दमदुमा में कॉस्मोपोलिस शामिल हैं। इससे पहले बीएमसी ने यहां के कई अपार्टमेंट में डोरस्टेप कोविड टेस्ट किया था।
आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में अब घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगा को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन किया जा सकें और ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता लाकर कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications