Covid-19: प्रवासियों की वापसी के बीच उड़ीसा सरकार पूरी तरह तैयार
भुवनेश्वर। कोविड की दूसरी लहर के चलते देश भर से प्रवासी अपने राज्यों की तरफ वापसी करना शुरू कर चुके हैं। इसे लेकर उड़ीसा सरकार ने जोर देकर कहा है कि वह आने वाले दिनों में राज्य में स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पत्रकारों से बात करते हुए श्रम मंत्री सुसंता सिंह ने कहा कि कुछ प्रवासी अत्यधिक संक्रमित राज्यों से राज्य लौट रहे हैं और उनका परीक्षण किया जा रहा है। सभी जिलों में प्रशासन से कहा गया है कि वे अस्थाई चिकित्सा शिविरों को अंतिम रूप देने के लिए तैयार रहें। राज्य में लौटने वाले प्रवासियों के लिए एक विस्तृत दिशानिर्देश जल्द ही जारी किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य से लगी सीमाओं की चौकियों पर चेकिंग भी तेज कर दी गई है। आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव (72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं) वाले लोगों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। निगेटिव रिपोर्ट नहीं पेश करने पाने वाले लोगों का होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया "पिछले साल की तुलना में लोगों में वायरस का डर कम हो गया है। छत्तीसगढ़ में केस ज्यादा होने के चलते पश्चिमी उड़ीसा के जिलों में संक्रमण के मामले कई गुना बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ में बस सेवाओं को पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications