ओडिशा की कोयला सिटी तलचर के विकास को लगेंगे पंख, 5टी के तहत होंगे कई काम

भुवनेश्वर, 10 जून: ओडिशा की कोयला सिटी के नाम से पहचान रखने वाले तलचर के विकास को नए पंख लगने जा रहे हैं। अंगुल जिले के प्रशासन ने यहां की सड़कों, पार्कों और अन्य बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्विकास करने की योजना बनाई है। राज्य सरकार के अर्बन लैंडस्कैप ट्रांसफोर्मेशन प्रोजेक्ट के तहत ये योजनाएं चलेंगी। इस प्रोजेक्ट में स्वास्थ्य और हैरिटेज कॉरिडोर, पुस्तकालय, कोयला म्यूजियम, स्मार्ट पार्क, तालचर स्टेडियम; रानी पार्क का संरक्षण और प्रजामंडल कैंपस का नवीनीकरण शामिल है।

ओडिशा की कोयला सिटी तलचर के विकास को लगेंगे पंख, बदलेंगे हालात

जिला प्रशासन ने 5टी पहल के तहत परियोजना के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इन योजनाओं के लिए जल्दी ही टेंडर जारी किया जाएगा। एक साल के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि शहर को एक नया लिक दिया जा सके और बुनियादी ढांचे को भी बेहतर किया जा सके।

इनमें से कई चीजों पर काम शुरू भी हो गया है। रानी पार्क के संरक्षण के लिए काम चल रहा है। स्वास्थ्य और हेरिटेज कॉरिडोर के लिए टेंडर निकल गया है। प्रजामंडल कैंपस के नवीनीकरण का काम स्वीकृत हो गया है। पुस्तकालय, कोयला संग्रहालय और स्मार्ट पार्क और तालचर स्टेडियम के लिए भी टेंडर निकाल दिया गया है। सभी योजनााओं के एक साल में पूरे हो जाने की उमीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+