ओडिशा: केंद्र सरकार ने 490 करोड़ के निवेश वाली दो परियोजनाओं को दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

भुवनेश्वर। केंद्र सरकार ने बेरहमपुर को नरेंद्रपुर से जोड़ने वाले बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ये बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर रत्नापुर को भी जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट पर 197 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर के जरिए इस प्रोजेक्ट की मंजूरी की जानकारी दी। नितिन गडकरी ने दो अन्य परियोजनाओं के साथ कुल 490 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी दी।

Highway

भूमि अधिग्रहण होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

आपको बता दें कि 13 किलोमीटर लंबे बाईपास के अलावा एक फोर लेन रेलवे ओवरब्रिज बनेगा, जो ट्रैफिक को घुमाकर बेरहमपुर शहर को जोड़ने में मदद करेगा। इन दोनों परियोजनाओं के लिए निजी और सरकार स्वामित्व वाली 88 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। आपको बता दें कि बाईपास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एडवांस स्टेज पर है। इसे इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण (ईपीसी) मोड पर लिया जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जमीन का अधिग्रहण होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+