Budget 2023: ओडिशा के सीएम ने मनरेगा फंड में कटौती समेत स्वास्थ्य और शिक्षा पर केंद्र को घेरा

ओडिशा के CM ने बजट 2023 में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बजट पर भी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में फंड के आवंटन में कमी हुई है या पिछली बार की तुलना में अधिक विकास नहीं हुआ है।

Budget 2023 MGNREGA \

Budget 2023 MGNREGA को आवंटन में कटौती के लिए भी जाना जाएगा। भले ही केंद्र सरकार ने जरूरत होने पर और फंड देने का आश्वासन दिया है, लेकिन ओडिशा के मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए मनरेगा के लिए धन की भारी कटौती समेत स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में 'कोई विकास नहीं' होने की बात कही है। सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 में MGNREGA के लिए धन की भारी कमी के कारण गरीब लोगों पर असर पड़ने की बात कही।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने खरीद में कमी के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा बजट में कमी पर भी चिंता व्यक्त की। सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि खाद्य सुरक्षा बजट में कमी के साथ-साथ खरीद में कमी हुई है जिससे गरीब लोगों के साथ-साथ किसानों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 2021-22 में खरीद पर करीब 80 हजार करोड़ खर्च किए गए जबकि इस बजट में करीब 60 हजार करोड़ रुपए ही रखे गए हैं। इससे फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में गंभीर समस्या होगी।

बकौल मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, 2021-22 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 2 लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी, इस बजट में केवल 1.37 लाख करोड़ रुपये ही रखे गए हैं। निराशा से इतर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट में अच्छे पहलुओं का स्वागत भी किया। उन्होंने पूंजी निवेश में वृद्धि, पेयजल पहलों को समर्थन और ग्रामीण आवास बढ़ाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे विकास को गति मिलेगी और साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक प्रभाव भी पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+