ओडिशा: BJD ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किसानों के विरोध में हैं सारी नीतियां
भुवनेश्वर। कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में बोलते हुए बीजू जनता दल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेडी ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को एक खत लिखा है, जो कि किसानों के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। दरअसल, उस खत में केंद्र ने राज्य से चावल की खरीद करने के लिए मना कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को अभी 2850 करोड़ रुपए का भुगतान करना भी बाकि है और ना ही सरकार किसानों पर स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कर रही है।

केंद्र के खिलाफ BJD का राज्यव्यापी आंदोलन
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेडी के विधायक रोहित पुजारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण राज्य में किसान अच्छी उपज नहीं दे पाए हैं और केंद्र सरकार अपनी किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ाने में लगी हुई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री स्नेहाग्नि छुरिया और राजेंद्र ढोलकिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की सरकार ने FCI के माध्यम चावल नहीं लेना का फैसला किया है। इस दौरान तीनों नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए एक राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया। बीजेडी का ये आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ होगा। वहीं बीजेपी ने भी 21 जनवरी को संबलपुर में एक विशाल रैली करने की घोषणा की है।
किसानों के साथ खड़ी रहेगी बीजेडी- रोहित पुजारी
इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा देश में धान के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक है। हालांकि, केंद्र सरकार ने परवल चावल की खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। रोहित पुजारी ने चेतावनी दी कि अगर राज्य के किसान भविष्य में इस मुद्दे पर सड़क पर उतरे तो बीजद अपना समर्थन देगा।












Click it and Unblock the Notifications