ओडिशा: BJD ने 2024 चुनाव को लेकर 6 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भुवनेश्वर, 19 अगस्त। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने 2024 में होने वाले आम चुनावों के लिए राज्य में 6 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षकों को राज्य के सभी जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

Naveen Patnaik

बीजू जनता दल ने इस बारे में सूचना जारी है। जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को नुआपाड़ा, कालाहांडी, बलांगीर और बरगढ़ जिलों का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद प्रसन्ना आचार्य कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक और बालासोर जिलों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक को मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगडा और गजपति जिलों का प्रभार सौंपा गया है, जबकि पूर्व मंत्री देवी प्रसाद मिश्रा को गंजम, नयागढ़, कंधमाल, खुर्दा, पुरी और बौध जिलों का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह पूर्व मंत्री महेश्वर मोहंती को मयूरभंज और क्योंझर जिलों का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री प्रताप जेना को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, देवगढ़, अंगुल और ढेंकनाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+