भुवनेश्वर वालों के लिए अच्छी खबर, बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क
भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। वहां पर देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क बनने जा रहा है। जिसकी लागत 115 करोड़ रुपये आएगी। इस संबंध में मनोरंजन पार्क संचालक वंडरला हॉलिडेज और ओडिशा सरकार के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।

कंपनी ने भुवनेश्वर के बाहरी इलाके कुमारबस्ता गांव में एक मनोरंजन पार्क बनाने की योजना बनाई है। वहां पर 50.63 एकड़ जमीन पट्टे पर देने के लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। ये जमीन 90 साल की लीज पर होगी।
अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में एक मनोरंजन पार्क स्थापित करने के लिए वंडरला हॉलिडे को अपने आमंत्रित किया था। जिसके बाद कंपनी ने भारत में अपना चौथा पार्क बनाने की योजना बनाई।












Click it and Unblock the Notifications