Bhoapl: TT नगर थाने में युवक को नग्न कर पीटने का आरोप, पत्नी ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
Bhopal TT Nagar News: राजघानी के टीटी नगर थाना पुलिस पर एक दलित युवक को नग्न कर पीटने का गंभीर मामला सामने आया है। युवक की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के कार्यालय में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है और आवेदन दिया है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को एक केस में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। तब उसके पति को लॉकअप में बंद कर पीटा गया।
भोपाल में TT नगर थाने के ASI अखिलेश त्रिपाठी और एसआई सुनील रघुवंशी ने उसके पति को निर्वस्त्र कर फोटो और वीडियो बना ली। पिछले दिनों इन फोटो और वीडियो को 2 बदमाशों से वायरल करा दिया। इस पूरे मामले में डीसीपी सांई कृष्णा थोटा ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पीड़ित ने उसके फोटो वायरल करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई ना होने की स्थिति में आत्महत्या की चेतावनी भी दी है।

अंबेडकर नगर मल्टी का रहने वाला राहुल निरापुरे 27 साल का है। उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में उसके पति को टीटी नगर पुलिस ने 22 सितंबर 2022 गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने राहुल को लॉकअप में बंद कर के जमकर प्रताड़ित किया। राहुल के पांव के नाखून तक उखाड़ दिए गए थे। नग्न कर उनके फोटो और वीडियो लिए गए। पिछले दिनों पुलिसकर्मी अखिलेश त्रिपाठी और सुनील रघुवंशी ने इन फोटो और वीडियो को स्वयं बदमाश पप्पू पारवे और गोविंद शर्मा को दे दिया। पुलिसकर्मियों के इशारे पर आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया।
माना पति अपराधी हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना था
राहुल की पत्नी का कहना है कि माना मेरे पति आपराधिक प्रवृत्ति के हैं उन्हें गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस को उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। एसआई रघुवंशी और एएसआई त्रिपाठी ने उनके विरोध पप्पू पारवे के कहने पर यह सब किया है। अब मेरे पति बदनामी के कारण खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ तो मेरा और मेरे दो मासूम बच्चों का क्या होगा? मैंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। मेरे पति की नग्न हालत में फोटो खींचकर वायरल करने वाले एसआई और एएसआई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
कई आपराधिक केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक राहुल निरापुरे कमला नगर थाना क्षेत्र का गुंडा है उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत करीब 20-30 मामले दर्ज है। पुलिस उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी कर चुकी है। वही डीसीपी साईं कृष्णा थोटा ने कहा कि अगर ऐसी घटना घटित हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications