Bhopal News: अजीबोगरीब मांगों को लेकर युवक तिरंगा झंडा के साथ चढ़ा टावर पर, पुलिस करती रही मिन्नतें
Bhopal News: राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज चौराहे से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक युवा खुद को समाजसेवी बताते हुए विभिन्न मांगों के साथ टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोग और पुलिस द्वारा उसे लगातार नीचे उतरने के लिए कहा गया, लेकिन युवक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था। पुलिस लगातार उसके सामने मिन्नतें करती रही, बावजूद इसके युवक टस से मस नहीं हुआ। वे पुलिस से बात भी नहीं कर रहा था।
इसके बाद टावर पर चढ़े युवक ने कुछ पर्चे नीचे फेंक दिए। जिसमें अजीबोगरीब तरह की मांगे सामने रखी गई थी। काफी देर तक पुलिस द्वारा समझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ। इस बीच युवक को देखने के लिए चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि युवक टावर पर तिरंगा झंडा लेकर चढ़ा हुआ था। उसके पास से पुलिस ने जो कंप्लेंट बरामद किया उसमें उसका नाम अर्जुन आर्य बताया गया है।

युवक ने अपने पंपलेट में पुलिस के अधिकारों पर कई बातें लिखी है। उसने लिखा कि पुलिस की ड्यूटी सिर्फ 8 घंटे रखी जाए, उनके वेतन में ₹10000 की बढ़ोतरी की जाए। पुलिस को 52 साल की उम्र में ही सेवानिवृत्ति कर दिया जाए। वही नगर निगम में कार्यरत मजदूरों को नियमित किया जाए। शिक्षा नीति को बदलकर गरीबों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाए। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को मासिक ₹30,000 वेतन दिया जाए। प्रतिदिन मजदूरी ₹1000 की जाए। राशन में मिलावटखोरों, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नए कड़े कानून बनाए जाए।
इसके अलावा बाल शोषण एवं बलात्कारियों के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलकर तुरंत कार्रवाई की जाए। प्राइवेट कॉलेज एवं प्रत्येक छात्र-छात्राओं की वार्षिक फीस ₹10,000 की जाए। स्कूल मैं कॉपी किताबों को मुफ्त में दिया जाए। इसके अलावा गुटखा तंबाकू आज संवैधानिक सामग्री का प्रचार प्रसार करने वाले बॉलीवुड अभिनेता पर कड़ी कार्रवाई की जाए। भारतीय सेवा के ऑफीसरों का वेतन ₹10000 बढ़ाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications