MP News: कांग्रेस को झटका, योगेंद्र सिंह बंटी समेत इन नेताओं ने BJP का दामन थामा
MP में इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारी जहां एक ओर जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लगातार दल बदल का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है। राजधानी भोपाल में इन दिनों दल बदल का सिलसिला जारी है, जहां कांग्रेस से BJP में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। वहीं एक बार फिर मंगलवार को भी कांग्रेस को करारा झटका लगा, जहां दिग्गज नेता योगेंद्र सिंह बंटी बना ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया। इस दौरान तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.
योगेंद्र सिंह बंटी बना के साथ बड़ी संख्या में समर्थक BJP कार्यालय पहुंचे थे, जहां सभी ने BJP का दामन थाम लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य समेत तमाम नेताओं ने योगेंद्र सिंह बंटी बना का स्वागत किया। योगेंद्र सिंह बंटी बना के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समर्थकों ने BJP का दामन थामा है, जहां सभी ने राजधानी भोपाल स्थित BJP कार्यालय पहुंचकर BJP ज्वाइन कर ली।

इन्होंने ने थामा BJP का दामन
योगेंद्र सिंह बंटी बना से पहले कई नेताओं ने BJP का दामन थामा, जिनमें आगर नगर पालिक अध्यक्ष निलेश जैन, महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, रायसेन जिले के पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. बी. भारती, रायसेन जिले के देव नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिगोरिया, सदालपुरा सरपंच मोहर सिंह पूर्व सांची मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बघेल, पूर्व सरपंच संतोष पाटीदार, तेज सिंह बैरागी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पटेल, पूर्व जनपद सदस्य नथन सिंह कुशवाह, मोर्चा पदाधिकारी अमित शर्मा, मंडल महामंत्री रघुनाथ पटेल, रघुनाथ सिंह कुशवाह, कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष मुलचंद कुशवाह सहित पूर्व सरपंच शामिल है।
ये भी पढ़े- 'लक्ष्यहीन का रास्ता परिणाम दायी नहीं होता', राहुल गांधी पर प्रह्लाद पटेल ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications