Bhopal Weather: साइकोनिक सर्कुलेशन के प्रेशर से भोपाल में बारिश का येलो अलर्ट, कलेक्टर ने दिए रहने के निर्देश
Bhopal weather News: राजधानी भोपाल में एक बार फिर बादल तेजी से बरसने को बरकरार हैं। अभी शहर में रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। नया सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो मध्य यूपी के दक्षिण पार्क में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है, जो आने वाले दिनों में इसी तरह से चलता रहेगा।
अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है इसके चलते राजधानी सहित आसपास की एरिया में येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक सीहोर, उज्जैन और बैतूल जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में इन दिनों एक साथ अलग-अलग सिस्टम एक्टिव है। वर्तमान में मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिण भाग पर चक्रवर्ती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहां से द्रोणीका लाइन दक्षिण गुजरात तक आ रही है।
बारिश में सभी अफसर रहे सतर्क, 24 घंटे रहे एक दूसरे के संपर्क में: कलेक्टर
भोपाल जिले में शेर और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में जिले की सभी अधिकारियों को 24 घंटे संपर्क में रहने और लगातार अपने-अपने इलाकों में भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। बारिश में सभी अधिकारी शतक और तैयार रहें।
बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा चक्रवात
मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी एम खान ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़े चक्रवात और मानसून द्रोणिका के एमपी से होकर गुजरने से मानसून की गतिविधियों में तेजी आने लगी है। इस वजह से शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश वर्षा होने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उधर 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात के बनने की संभावना जताई जा रही है। इस वजह से बारिश का सिलसिला एक सप्ताह तक लगातार बना रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications