Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्योपुर में मुख्यमंत्री शिवराज को महिलाओं ने बांधी 51 फीट लंबी राखी, लाडली बहना योजना के लिए किया सम्मान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का श्योपुर जिले में महिलाओं द्वारा 51 फीट लंबी प्रतीकात्मक राखी बांधकर स्वागत सम्मान किया गया।

श्योपुर में CM शिवराज को महिलाओं ने बांधी 51 फीट लंबी राखी

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में लाडली बहना योजना के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का महिलाओं द्वारा अनोखे तरीके से सम्मान किया गया। बता दे आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जहां कार्यक्रम के दौरान जिले की महिलाओं द्वारा 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' शुरू करने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर 51 फीट लंबी राखी बांधकर सीएम शिवराज का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि काश हमारे यहां कोई मोदी होता: CM

पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि काश हमारे यहां कोई मोदी होता: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को श्योपुर जिले में आयोजित भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि रंगपंचमी के शुभ अवसर पर श्योपुर में विकास, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान का रंग बरस रहा है। आज विकास और जनकल्याण का नया इतिहास रचा गया है। जितने विकास के काम भाजपा की सरकार ने किए, उतने किसी और सरकार ने नहीं किए। पीएम नरेंद्र मोदी युगपुरुष हैं। भारत को भगवान का वरदान हैं। किसी देश को ऐसा नेता, किस्मत से मिला करते हैं। ऐसा हम नहीं कहते हैं, पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि काश हमारे यहां कोई मोदी होता, तो हमारे देश की किस्मत भी बदल जाती।

Recommended Video

    श्योपुर में मुख्यमंत्री शिवराज को महिलाओं ने 51 फीट लंबी राखी बांधी, लाडली बहना योजना के लिए किया सम्मान
    जून महीने में पैसे महिलाओं के खाते में आ जाएंगे: CM

    जून महीने में पैसे महिलाओं के खाते में आ जाएंगे: CM

    सीएम शिवराज ने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए मैंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई। इस योजना में प्रति माह 1 हजार रुपये यानी साल में 12 हजार रुपये बहनों के खाते में आएंगे। 25 मार्च से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ होंगे। गांव-गांव में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे। 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे, मई में पात्र बहनों की पहचान की जाएगी और जून महीने में पैसे खाते में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है। बेटियों और बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने की योजना है। इस योजना के लिए मैं अपनी सभी बहनों को बधाई देता हूं।

    बेटियों को हमने लखपति बना दिया: CM

    बेटियों को हमने लखपति बना दिया: CM

    सीएम शिवराज ने कहा कि हमने बेटियों के कल्याण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। यह मुझे कहते हुए संतोष और खुशी है कि आज प्रदेश में 44 लाख से अधिक बेटियां मध्यप्रदेश की धरती पर हैं, जिन्हें हमने लखपति बना दिया है। हमने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई, ताकि गरीब परिवारों की मेरी बेटियों की भी शादी धूमधाम से हो सके। मध्यप्रदेश में बेटियों की शादी की चिंता माता-पिता को करने की आवश्यकता नहीं है, मामा मुख्यमंत्री है, बेटियां प्रसन्नता के साथ विदा होंगी।

    प्रदेश में 1 लाख 24 हजार सरकारी पदों पर की जा रही नियुक्ति: CM

    प्रदेश में 1 लाख 24 हजार सरकारी पदों पर की जा रही नियुक्ति: CM

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि लोगों की जिंदगी बदलना, उनके जीवन में आनंद और प्रसन्नता लाना बीजेपी की सरकार का संकल्प है। गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। प्रदेश में 1 लाख 24 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति की जा रही है। उद्यम क्रांति योजना में 1 लाख युवाओं को लोन देकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। इसी के साथ 1 लाख बच्चों को अलग-अलग संस्थानों और कारखानों में काम सीखने भेजेंगे और काम सीखने के साथ ही हर एक बच्चे को एक लाख रुपये एक साल में दिया जाएगा ताकि बच्चे सीखें भी और कमाएं भी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+