Bhopal News: पति से बच्चों को हासिल करने के लिए महिला ने कोर्ट में लगा दिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
Bhopal Faimly Court: राजधानी भोपाल में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच में बच्चों को हासिल करने के लिए पत्नी ने कोर्ट में बच्चों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र पेश कर दिए। इसके बाद कोर्ट ने महिला को फटकार लगाई।
बता दे पति-पत्नी जब अलग हो गए तो बच्चे पति के साथ रहने लगे। बच्चों की अभिरक्षा लेने व भरण पोषण के लिए कोर्ट में केस चल रहा था। इस दौरान महिला ने अपने बच्चों को हासिल करने के लिए कोर्ट में बच्चों के फर्जी जन्म में प्रमाण पत्र लगा दिए।

मामला सामने आने के बाद पति ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने पत्नी व उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार शाहपुरा इलाके में रहने वाले विपिन सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं दो बच्चे विपिन के साथ रहते हैं भरण पोषण और बच्चों की अभिरक्षा है का केस कोर्ट में चल रहा है। पिछले दिनों उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी ने अदालत में बच्चों के जो जन्म प्रमाण पत्र दाखिल किए, उनमें गड़बड़ी है।
उन्होंने आरटीआई द्वारा संबंधित विभाग से जानकारी मांगी तो द तर की ओर से बताया गया कि उनके यहां से यह जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए। यह जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी सोने का सिंह और ससुर परमजीत सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पत्नी और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई की ससुर ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया था, जबकि पत्नी ने उसे कोर्ट में लगाया।












Click it and Unblock the Notifications