पुलिस स्टेशन के पास महिला ने की खुदकुशी, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया पुलिस स्टेशन व कंट्रोल रूम के पास बीती रात पेड़ से एक महिला का शव लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच में चल सकेगा।

दतिया डीएसपी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त बिसरा फाटक निवासी सुनील यादव की पत्नी के रूप में हुई है। सुनील से पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी 14 अक्टूबर को ही मायके से लौटी थी। ससुराल आने के बाद उसने पुलिस थाने के पास स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर जान किस वजह से दी। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications