Bhopal: 82 साल के डॉक्टर को घर बुलाकर महिला और उसके साथी ने किया ब्लैकमेल, ₹5 लाख की डाली थी अड़ी

भोपाल की पिपलानी इलाके में 82 साल के बुजुर्ग डॉक्टर के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया यहां पुलिस में आरोपी महिला और उसके साथी पर ब्लैकमेलिंग और लूट का केस दर्ज कर लिया।

डॉक्टर को घर बुलाकर महिला और उसके साथी ने किया ब्लैकमेल

राजधानी भोपाल में एक बुजुर्ग डॉक्टर के साथ ब्लैकमेलिंग व लूट का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने डॉक्टर को इलाज के बहाने घर पर बुलाया और अपने साथी युवक की मदद से उनके साथ आपत्तिजनक फोटो का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की मांग कर ₹55 हजार वसूल लिए। इतना ही नहीं हाल में ही आरोपी युवक ने चाकू उड़ा कर डॉक्टर से नगदी भी लूट ली। तंग आकर फरियादी ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। पिपलानी थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और लूट का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपलानी थाने के एएसआई के पी सिंह चौहान ने बताया कि भवानी नगर के रहने वाले जुगल किशोर 82 साल के हैं और होम्योपैथी डॉक्टर है। उनका सी सेक्टर इंद्रपुरी में क्लीनिक है। पिछले साल अप्रैल माह में विजय मार्केट इलाके में रहने वाली बबीता नाम की महिला इलाज के लिए उनके क्लीनिक पर पहुंची थी। इस दौरान महिला ने डॉक्टर से मोबाइल नंबर ले लिया था। कुछ दिन बाद 13 अप्रैल को बबीता ने डॉक्टर को कॉल कर बताया कि मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। और मैं क्लीनिक पर नहीं आ सकती हूं। आप घर आकर इलाज कर दें। काफी विनती करने के बाद डॉक्टर राजी हो गए और महिला के घर पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ देर बाद डॉक्टर बबीता के घर पहुंचे और उसका ब्लड प्रेशर चेक करने लगे इसी बीच पड़ोसी युवक और महिला का परिचित आमिर उर्फ सोहेल वहां पहुंचा और कहने लगा कि तुम मेरी मामी के साथ यह क्या अश्लील हरकत कर रहे हो, मैंने तुम्हारी हरकत का वीडियो बना लिया है।

इसी बीच बबीता ने कहा कि उक्त वीडियो में उसके पति तक पहुंचा देगा, तो उसका पति उसे घर से बाहर निकाल देगा। इस बीच आरोपी आमिर ने डॉक्टर को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख की मांग की। इस पर आरोपी महिला ने कहा कि आप इसे ₹5 लाख दे दो। वरना यह वीडियो वायरल कर देगा। डॉक्टर ने कहा कि इतने सारे रुपए उसके पास नहीं है और वह 1 दिन में ₹50 हजार तक की व्यवस्था कर सकता है। दरअसल वे डर गए थे कि बेटा बहू को कोई वीडियो भेजा तो उनकी बहुत बेज्जती होगी इसके बाद आरोपियों ने उनसे ₹55 हजार ले लिए और आगे भी ब्लैकमेल करने लगे। जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने इसकी पिपलानी थाने में कंप्लेंट दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+