Guna: पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार तो पति बना वीरू, पानी की टंकी पर चढ़ कुछ यूं किया ड्रामा
विदिशा निवासी अभिषेक और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद से ही पत्नी मायके में रह रही थी।

शोले फिल्म में वीरू बसंती से शादी करने के लिए मौसी को मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। ऐसा ही मामला गुना जिले के हदमील क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक महिला ससुराल जाने से मना कर दिया और उसका पति मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने खुद जाने और मर जाने की धमकी दी। मामले की सूचना जब पुलिस को हुई तो एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबसे पहले युवक को बचाने में जुट गई। युवकों को पानी की टंकी से नीचे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Recommended Video
मामला विदिशा के पूरनपुरा निवासी अभिषेक राय 26 वर्षीय अपनी पत्नी कृष्णा परिहार को मायके से ससुराल ले जाने के लिए गुना आया हुआ था। कुछ दिन पहले दोनों में बातचीत हुई थी। लड़ाई के बाद पत्नी मायके में रह रही थी। बुधवार को पति अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया हुआ था। अभिषेक ने अपनी पत्नी से अपने घर चलने के लिए मिन्नतें किया। लाख मनाने के बाद भी वह नहीं मानी। इसके बाद पति क्षेत्र में मौजूद पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस अभिषेक राय को पानी की टंकी से नीचे उतारने का मशक्कत करती रही।
कुछ देर बाद युवक की पत्नी को इस ड्रामे की जानकारी हुई तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उसने टंकी पर पति को विश्वास दिलाया कि उसने कसम खाई है कि वह उसके साथ ससुराल चलेगी। लेकिन पहले वह टंकी से उतरा। पुलिस ने भी युवक को नीचे उतरने के लिए गुहार लगाती रही। इसके बावजूद युवक नहीं माना और टंकी से कूदने की धमकी देता रहा।
घंटों मिन्नतें करने के बाद जब युवक पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरा तो सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी टंकी पर चढ़ गए. पत्नी भी नीचे से गुहार लगाई कि वह सब मान लेगी लेकिन वह टंकी से नीचे उतर आया। पत्नी ने युवक कसम खाकर विश्वास दिया कि वह उसके साथ चलने को तैयार है। पति-पत्नी के बीच मौखिक समझौते के बावजूद पुलिस ने अभिषेक को रस्सी से बांधकर नीचे उतारा ताकि वह बीच रास्ते में सीढ़ियों से न कूदे। इस पूरे ड्रामे में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications