Bhopal News: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की ले ली जान, बागसेवनिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
Bhopal News: राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में दो सप्ताह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, प्यार में पागल पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी वही कानी युवक को गिरफ्तार किया है।
बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में शिकार किया है कि पहले दुपट्टे से उन्होंने युवक का गला घटा और बाद में गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय मानिक सिंह पुरानी बस्ती में रहता था और मजदूरी करता था। 4 महीने पहले अप्रैल में उसकी शादी खंडवा जिला की रहने वाली आरती से हुई थी। शादी के बाद ही दोनों के बीच कलह होने लगी थी। बीते 24 अगस्त को आरती अपने मायके वापस चली गई थी। इस दौरान मानिक सिंह घर में अकेला था, लेकिन 27 अगस्त को उसकी लाश घर से बरामद की गई थी।
Recommended Video
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मानिक सिंह के गले पर चोट का निशान है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि नुकीली चीज से वार कर मानिक सिंह की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की तस्दीक की तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
पुलिस ने तुरंत ही खंडवा जिले में जाकर आरोपी पत्नी हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर हत्या का खुलासा हो गया। महिला की शिनाख्ती पर पुलिस ने राजा वर्मा और रंजीत वर्मा नाम के युवकों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें भोपाल लेकर आई। जहां आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जब आरती की शादी नहीं हुई थी, तब से मायके में उसका राजा वर्मा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन फिर भी घर वालों ने उसकी शादी मानिक सिंह से कर दी। शादी के बाद भी आरती और राजा आपस में बात करते थे, यह बात मानिक सिंह को भी पता चल गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। मानिक सिंह आरती पर दबाव बनाने लगा। इसी से तंग आकर आरती ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी राजा के साथ मिलकर योजना तैयार की।
घटना वाले दिन आरती अपने प्रेमी राजा और उसके चचेरे भाई रंजीत वर्मा के साथ खंडवा से भोपाल पहुंची। जहां पर तीनों आरोपी सीधे मानिक सिंह के घर पहुंचे। मानिक ने जैसे ही दरवाजा खुला वैसे ही राजा और आरती ने उसके गले में दुपट्टा बांध दिया। जिसके कारण उसका दाम घट गया इस वजह से भी जमीन पर गिरने के बाद तड़पने लगा। लेकिन मानिक सिंह की मौत नहीं हुई थी इसलिए उसके गले पर आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। हत्या करने के बाद तीनों मौके से भाग कर वापस खंडवा चले गए थे। जांच में पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरती राजा बार रंजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जहां कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications