Bhopal News: भोपाल में BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्यों बुजुर्ग महिला को पहनाई पैरों में चप्पल, Video Viral

राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सड़क पर नंगे पैर चल रही एक बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से चप्पल पहनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Why did BJP MLA Rameshwar Sharma wear slippers on the feet of an elderly woman in Bhopal?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदुत्व को लेकर लगातार बयानबाजी करने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा इन दिनों दरियादिली को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह एक बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से पैरों में चप्पल पहना रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दे भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के रामेश्वर शर्मा विधायक हैं। शर्मा वार्ड क्रमांक 80 और 82 में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करने गए थे। तभी उनकी नजर धूप में नंगे पैर खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उन्होंने बुजुर्ग महिला को तुरंत रोका और उसके लिए नई चप्पल मंगा कर अपने हाथों से उसके पैरों में पहनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग दान मांग कर करती है अपना गुजर-बसर

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला दान मांग कर अपना गुजर-बसर करती है। वार्ड क्रमांक 80 के दाम खेड़ा में बुजुर्ग महिला नंगे पैरों से धूप के समय निकल रही थी। तभी विधायक रामेश्वर शर्मा की नजर उस पर पड़ी। विधायक को बुजुर्गों को नंगे पैर चलता देख अच्छा नहीं लगा। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग को रोका और उसके लिए नई चप्पल मंगवाई। इसके बाद अपने हाथों से बुजुर्ग अम्मा को चप्पल पहनाई। विधायक शर्मा ने बुजुर्ग से बातचीत भी की। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह होशंगाबाद यानी नर्मदा पुरम से दान मांगने लिए भोपाल आई है।

Recommended Video

    भोपाल में BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्यों बुजुर्ग महिला को पहनाई पैरों में चप्पल, Video Viral

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में आए दिन विधायक और मंत्रियों की दरियादिली देखने को मिल रही है। अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा की दरियादिली देखने को मिली थी। जहां सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल महिला को विधायक ने अपनी कार से अस्पताल भेजा। अभी कुछ दिन पहले ही रीवा में एक राज्यमंत्री की दरियादिली भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी, जहां मंत्री जी एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल ले गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+