MP News: कौन है राघवेंद्र सिंह, जिन्हें बनाया गया CM मोहन यादव का प्रमुख सचिव, PS मनीष रस्तोगी की हुई विदाई

MP News: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है, दरअसल शुक्रवार की देर रात मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का ट्रांसफर कर दिया गया है। अब सीएम मोहन यादव के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह होंगे, जो की 1997 बीच के आईएएस अधिकारी हैं।

IAS राघवेन्द्र कुमार सिंह अब सीएम के प्रमुख सचिव होंगे। उनके पास लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। अब तक पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पीएस रहे मनीष रस्तोगी को फिलहाल किसी भी विभाग का दायित्व नहीं दिया गया है।

Who is Raghavendra Singh, who became the Principal Secretary to CM Mohan Yadav, farewell of PS Manish Rastogi

बता दे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में लंबे समय तक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का दायित्व संभालने वाले मनीष रस्तोगी की विदाई कर दी गई है। बता दे मनीष रस्तोगी के नेचर को लेकर हमेशा मंत्रालय में चर्चा होती थी। काफी लोग उनसे नाखुश रहते थे। खासतौर पर पत्रकारों से उनका संवाद ठीक-ठाक नहीं था। एक आईएएस अधिकारी का रौब उनके अंदर हमेशा दिखाई देता था।

गौरतलब है कि रस्तोगी सहित सीएम कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद पहल करते हुए सीएम से नई पदस्थापना की बात कही थी। सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अन्य अधिकारों के दायित्व में परिवर्तन भी किया जा सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को बदला जाना प्रस्तावित है।

कौन है राघवेंद्र सिंह जिन्हें बनाया गया मोहन यादव का पीएस

मुख्यमंत्री के नए प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह मध्य प्रदेश के सबसे तेज तर्रार अफसरों में शामिल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी है। वह रीवा जिले के रहने वाले है। राघवेंद्र कुमार सिंह ने मटेरियल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है। राघवेंद्र कुमार सिंह ने अपने करियर की शुरुआत होशंगाबाद जिले में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर की थी। वे अब तक एमपी के चार जिलों के कलेक्टरों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Who is Raghavendra Singh, who became the Principal Secretary to CM Mohan Yadav, farewell of PS Manish Rastogi

कलेक्टर के तौर पर राघवेंद्र सिंह ने सबसे पहले शहडोल जिले की कमान संभाली। इसके बाद उन्हें दमोह का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने गृह जिले सीहोर का कलेक्टर नियुक्त किया। इसके बाद 2010 में उन्हें इंदौर जिले का कलेक्टर बनाया गया। राघवेंद्र कुमार सिंह को इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर एमडी टूरिज्म, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग, कमिश्नर वाणिज्य कर, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व दिया गया। इसके अलावा उन्हें जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+