मध्य प्रदेश में अब नया घर या बिल्डिंग निर्माण करवाने वालों को पौधा लगाना होगा अनिवार्य
भोपाल, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की है. सीएम ने कहा है कि अब राज्य में घर या बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी होगा. निवाड़ी जिले में अंकुर अभियान की शुरुआत के मौके पर सीएम ने यह ऐलान किया.

बता दें कि यह नियम सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर और ग्राम पंचायतों में लागू होगा. एमपी सरकार ने सरकारी योजना के तहत बनने वाले मकानों के लिए भी यह नियम लागू किया है. बता दें कि ऐसा नियम बनाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है.
इस दौरान सीएम ने कहा कि यह कोई बड़ा काम नहीं है. अपने मकान के आसपास या फिर नगर निगम, नगर पालिका के पार्क में या फिर सरकारी स्कूलों में पौधारोपण किया जा सकता है.
सीएम शिवराज ने कहा कि इस फैसले को जल्द ही कानूनी तौर पर अमली जामा पहना दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि घर बनाने में थोड़ा बहुत पर्यावरण प्रभावित होता है. इसलिए पेड़ लगाकर लोग उसकी भरपाई करें.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर अंकुर अभियान की शुरुआत की. सीएम ने इस दौरान कहा कि हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे बल्कि ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं. हमे अपने लिए और अपनों के लिए इस धरती के लिए पेड़ लगाने चाहिए. सीएम ने लोगों से अपील की कि वह परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर पेड़ लगा सकते हैं. यह उनके जन्मदिन को हमेशा याद दिलाएगा और पर्यावरण को भी स्वच्छ रखेगा. इससे पवित्र कार्य कोई और नहीं हो सकता. गौरतलब है कि एमपी के निवाड़ी जिले में अंकुर अभियान के तहत सबसे ज्यादा पेड़ लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए हैं.
क्या है अंकुर अभियान
राज्य में लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में अंकुर अभियान की शुरूआत की थी. इसके तहत पड़े लगाने वाले लोगों को सरकार सम्मानित करेगी. इस अभियान में लोगों को पेड़ लगाते हुए अपनी तस्वीर वायुदूत एप पर अपलोड करनी होगी.
इसके 30 दिन बाद फिर से प्रतिभागी को अपनी तस्वीर उस पेड़ के साथ एप पर अपलोड करनी होगी. हर जिले विजेताओं का चयन किया जाएगा और सत्यापन के बाद उन्हें सम्मानित किया जाएगा. सरकार ने वृक्षारोपण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अंकुर अभियान की शुरुआत की है.
इस वर्ष हर दिन पेड़ लगाने का सीएम ने लिया है प्रण
मुख्यमंत्री का पर्यावरण प्रेम देखिये सीएम शिवराज कहा इस वर्ष हर दिन एक पेड़ लगाते है मुख्यमंत्री! कहीं भी कितना भी हो काम पर सीएम शिवराज पर पेड़ लगाना नहीं भूलते! मुख्यमंत्री का पर्यावरण प्रेम 2017 में सामनेआया था, जब मप्र के नर्मदा नदी के आसपास 24 जिलों में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया. बताया जा रहा है कि लगभग 6 करोड़ पौधे रोपकर MP ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.












Click it and Unblock the Notifications