white tiger safari mukundpur: उम्रदराज सफेद बाघिन विंध्या अस्वस्थ, कैमरा लगा 24 घंटे कर रहे निगरानी

सतना, 22 सितंबर। महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव ह्वाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर की पहली सफेद बाघिन विंध्या अस्वस्थ है। उम्रदराज होने के कारण बीच-बीच आहार छोड़ देती है। इसे लेकर जूदेव प्रबंधन की चिंता बढ़ गई। उसकी पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए सफारी में कैमरा लगाया गया है। उसके स्वास्थ्य का पूरा परीक्षण किया है, जिसमें कई रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद विंध्या को सफारी से निकाल बाड़े में भी डाला से आ सकता है।

white tiger safari mukundpur

विंध्या को भोपाल के वनविहार से 2016 में लाया गया था। उस समय वह करीब 9 साल की थी। अब वह करीब 15 साल की हो चुकी है, जो बाघों की सामान्य औसत उम्र मानी जाती है। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में बाघ रहते हैं तो उनकी आयु औसत से 5 से 6 वर्ष अधिक हो सकती है। विंध्या अब पहले की तरह आहार भी नहीं लेती है। इस कारण वह काफी कमजोर दिखाई देती है।

चिड़ियाघर के केयर टेकर्स के अनुसार

चिड़ियाघर के केयर टेकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कुछ देर तक वह बैठी रह जाती है तो खुद से नहीं उठती। उसे उठाने के लिए बुलाना पड़ता है। बीते हफ्ते कई दिनों तक उसने बहुत कम आहार खाया था, जिसके चलते सफारी से उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया था, जहां पर स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+