गोविंद सिंह ने सिंधिया पर किया तीखा वार, कहां-हमारे यहां श्रीमंत थे, वहां पहुंचकर मिला कैटरर्स का काम

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सिंधिया और जेपी नड्डा की तस्वीर को लेकर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे यहां श्रीमंत थे, वहां पहुंचकर उन्हें कैटरिंग का काम मिला है।

भोपाल,5 जून। भारत की राजनीति में तस्वीर भी सियासत का एक जरिया होती है। कई बार फोटो देखकर ही राजनेता एक दूसरे पर तंज कसना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजनीति से सामने आया है। यहां पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नाश्ता सर्व करते हुए ज्योतिराज सिंधिया का फोटो वायरल होने पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तो, वो श्रीमंत थे, लेकिन वहां पहुंचकर उन्हें कैटरिंग का काम मिला है। उन्होंने कहा कि राजा-महाराजा से सीधे कार्यकर्ताओं की तरह परोसने पर मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

जेपी नड्डा को बिस्किट सर्व करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 1 जून को मध्यप्रदेश आगमन हुआ था। इसी दौरान वे मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। जहां पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके अलावा तमाम बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाई पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाश्ता सर्व किया था। जिसका फोटो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी फ़ोटो को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान 'सिंधिया' पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां बहुत श्रीमन थे, वहां पहुंचकर उन्हें कैटरिंग का काम मिला है। गोविंद सिंह के इस बयान के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला शुरू कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

गोविंद सिंह ने उर्जा मंत्री तोमर भी साधा निशाना कहा- भाजपा में झूठ बोलने की ट्रेनिंग ले ली

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा में जाने के बाद तो मरने झूठ बोलने की ट्रेनिंग ले ली है। यदि बिजली नहीं है तो उसे स्वीकार करें व्यवस्था करने में असफल है तो मान ले पर यहां वहां अन्य राज्यों के हालातों पर जिक्र कर बहाने बाजी ना करें। बिजली के मामले में सरकार असफल हो चुकी है बिजली संकट को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। जनता ने उन्हें यहां सत्ता सौंपी, लेकिन वे मुंबई,राजस्थान की बात कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा शौक है,तो राजस्थान चले जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+