Kal Ka Match Kon Jeeta 13 May 2026: आरसीबी vs केकेआर, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए कोहली के शतक की बदौतल आरसीबी ने मैच अपने नाम कर लिया।

इस पारी के असली हीरो युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रहे जिन्होंने बल्ले से अपनी चमक बिखेरी। रघुवंशी ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए 46 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली।

kal ka match kon jeeta

पारी की शुरुआत में फिन एलेन ने केवल 8 गेंदों में 18 रन बनाकर विस्फोटक इरादे जाहिर कर दिए थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 19 रनों का योगदान दिया लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर केकेआर को बड़ा झटका दिया। मध्यक्रम में कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाकर पारी को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी।

अंत में रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी फिनिशर की भूमिका के साथ न्याय किया। रिंकू मात्र एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता ने 192 का स्कोर खड़ा किया।

आरसीबी की पारी के दौरान जैकब बेथल 15 रन बना आउट हो गए। वहां से विराट कोहली और पडीक्कल ने मिलकर मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच पडीक्कल 27 गेंद में 39 रन बना आउट हो गए लेकिन कोहली फिफ्टी जड़कर टिके रहे। उनके सामने खेलने आए रजत पाटीदार 11 और टिम डेविड 2 रन बना आउट हो गए।

हालांकि कोहली लगातार तूफानी अंदाज में खेलते रहे और 58 गेंदों में सैकड़ा जमा दिया। यह आईपीएल में उनका नौवां शतक है। उन्होंने मैच एकतरफा बना दिया। वह 60 गेंदों में 105 रन बना नाबाद लौटे, इस दौरान 11 चौके और 3 छक्के जड़े। जितेश 8 रन बना नाबाद लौटे। आरसीबी ने 5 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया और तालिका में टॉप स्थान हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+