मां से कहा गया था कि खत्म कर दो मुझे पेट में ही: स्मृति ईरानी

भोपाल के मॉडल स्कूल में बच्चों द्वारा पूछे गए कन्या भ्रूण हत्या संबंधी सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा कि वह पहली बार यह खुलासा कर रही हैं कि जब वो पैदा हुई थीं तो कुछ लोगों ने बेटी को बोझ बताते हुए उनकी मां को उन्हें मार देने की सलाह दी थी। अपनी मां की हिम्म्त ती तारिफ करते हुए स्मृति ने कहा कि क्योंकि मेरी मां मां बहादुर थीं इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त मेरी मां ने हिम्मत दिखाई इसलिए मैं आज आपके सामने खड़ी हूं।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी अपने परिवार में सबसे बड़ी बेटी है। उनकी दो और बहने है। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि आप अपनी बेटी को पढ़ाते हो तो न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हो, बल्कि एक ऐसे परिवार को भी पढ़ा रहे हो जिससे समाज आगे बढ़ सकेगा। स्मृति ने कहा कि शिक्षा में एकरूपता लाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पाठ्यक्रमों को और व्यवहारिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए नई नीति बनाएगी और इसे शीघ्र लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications