सावधान : भोपाल में 40 लोगों के WhatsApp हुए हैक, जानिए कैसे बचें इस तरह के साइबर अटैक से

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चिंताजनक खबर सामने आई हैं। यहां पर साइबर ठगों ने चालीस लोगों के वॉट्सएप को हैक कर लिया। डाटा चोरी होने और ब्लैकमेलिंग से चिंतित लोगों ने भोपाल को शिकायत दर्ज करवाई है।

दोस्त के नंबर से भेजा ओटीपी

दोस्त के नंबर से भेजा ओटीपी

भोपाल पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने वॉट्सएप पर इंटरनेट यूजर नंबर से भेजे गए ओटीपी एसएमएस को अपना बताकर वॉट्सएप हैक कर रहा है।

भोपाल एडिशनल एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि शहर के एक कारोबारी के पास शाम करीब सात बजे एसएमएस आया। एसएमएस जिस नंबर से भेजा गया। वह उनके करीबी दोस्त का ही था।

कुछ ही मिनटों में कर लिया हैक

कुछ ही मिनटों में कर लिया हैक

इस एसएमएस में लिखा था कि ‘मैंने गलती से आपको अपना ओटीपी भेज दिया है। आप क्या इसे मुझे वॉट्सएप कर सकते हैं। दोस्त के नंबर से आए एसएमएस को बगैर उनसे बात किए उसी नंबर पर भेज दिया, जिसके कुछ मिनटों में उनका वॉट्सएप हैक हो गया।

क्यों करते हैं वॉट्सएप हैक?

क्यों करते हैं वॉट्सएप हैक?

देश में वॉट्सएप हैक के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस जांच में पता चला कि वॉट्सएप हैक करके साइबर ठग संबंधित के मोबाइल से डाटा और बैकअप ले लेते हैं। उनमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट मिलने पर आरोपियों द्वारा व्यक्ति को ब्लैकमेल करके उससे फिरौती की रकम मांग की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+