Bhopal Weather News: उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से पड़ने लगी कड़ाक की ठंड, MP के कुछ जिलों में हो सकती है बारिश
Bhopal Weather News: राजधानी भोपाल में कल की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से अब प्रदेश में कड़ाक की ठंड का दौर शुरू हो गया है। 20 दिसंबर के बाद सर्दी और बढ़ेगी। अब मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है।
मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है और कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी और जजोर पकड़ेगी। इसके साथ ही अगले हफ्ते एक ही नहीं, बल्कि दो-दो नए वेदर सिस्टम के आसार नजर आ रहे हैं। जिसके कारण मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा और कई जिलों में बारिश हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बदलेगा मौसम
भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने वन इंडिया को बताया कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। इसके कारण उत्तरी हवा के आने से तापमान में कुछ हद तक गिरावट आई है मौसम विभाग की माने तो एमपी का मौसम जल्दी बदलने वाला है।
22 दिसंबर से प्रदेश में एक दो सिस्टम एक्टिव होंगे। इनका असर अगले दो दिनों में यानी 30 दिसंबर से 24 दिसंबर को देखने को मिलेगा। इससे राज्य के अधिकांश इलाकों में बरसात होगी। कुछ हिस्सों में 2 दिनों में झमाझम और जोरदार बारिश की आशंका जताई जा रही है। राजधानी भोपाल में बीते दिन मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री जबकि आद्रता 74% है।












Click it and Unblock the Notifications