Bhopal Weather News: बारिश ने भोपाल में ठिठुरन का कराया अहसास, तेजी से गिरा पारा, आगे भी बूंदाबांदी के आसार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश ने मौसम बदल दिया है। इसी महीने के आखिरी सप्ताह में आखिरकार बारिश के साथ ठिठुरन का खासा अहसास करा दिया है। कल सारे दिन बारिश और धूप के बीच आंख में चोली का खेल चलता रहा। आज भी दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन ठंडी तेज हवाओं ने मौसम का रूख बदल दिया है।
पिछले 24 घंटे में भोपाल शहर में 7.4 मिली मीटर भारी दर्ज की गई है इस दौरान बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन दिन और रात को खासी ठिठुरन रही। इस दौरान दिन का तापमान जो गिरकर 20.8 डिग्री पर आ गया।

मौसम में विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कच्छ के आसपास हवा की ऊपरी भाग में 12 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक शक्तिशाली द्रोणीका बनी हुई है। गुजरात के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य मैं एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।
अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने वन इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम को फिर मौसम बदल सकता है। इस समय उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहेगा बादलों की छटाने के बाद एक बार फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा क्योंकि हवा का रुख उतरी हो गया है।ॉ
10 साल में पहली बार ऐसी बारिश
राजधानी में 10 साल में पहली बार नवंबर में 8.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। साल 2013 से 2023 के बीच सिर्फ तीन साल बारिश हुई। वर्ष 2019 में 0.6 मिमी और 2020 में 0.2 मिमी बारिश हुई, जबकि इस बार कुछ ही घंटों में 8.2 मिमी बारिश हो गई। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 30 नवंबर के बाद भी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक भोपाल समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में तेज सर्दी नहीं पड़ेगी। दूसरे सप्ताह से ही सर्दी का असर बढ़ने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications